e-Shram Card: इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर श्रमिक और कामगार अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। भारत में ऐसे श्रमिकों और कामगारों की संख्या काफी अधिक है, जो असंगठित क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्हें अपने जीवन में गुजर बसर करने के लिए कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने पिछले साल ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की थी। इस कार्ड के बनने से श्रमिकों और मजदूरों का रिकॉर्ड सरकार के पास आ जाता है। ऐसे में उन्हें रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कामगारों को 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाता है। वहीं विकलांगता की स्थिति में श्रमिकों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि सरकार की तरफ से दी जाती है। ई-श्रम कार्ड होने पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का सीधा लाभ कामगारों को मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि ई-श्रम कार्ड बनवाते वक्त किन किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और इसको लेकर क्या पात्रता है?
ई-श्रम कार्ड बनवाते समय इन दस्तावेजों की होती है जरूरत
पात्रता
EPFO और ESIC के सदस्य ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इस खास स्कीम को असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों के लिए चलाया गया है। अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप ई-श्रम कार्ड बनवाने के पात्र हैं।
E Shram Card Registration: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारत के असंगठित गरीब मजदूर के परिवारों की मदद करने के लिए ई-श्रम योजना 2022 की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे मजदूरों को उनके स्किल्स के आधार पर रोजगार मुहैया कराना है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए व्यक्ति को सरकार के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। आइए जानते हैं कि इस रजिस्ट्रेशन के लिए क्या प्रोसेस बनाया गया है?
सिर्फ यही लोग कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
बता दें, इस योजना के तहत सिर्फ वही लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच है। एक बार जब आप रजिस्टर हो जाते हैं तब आपको एक 12 अंको का यूनिक नंबर दिया जाता है, जिसकी मदद से आप सरकार के अलग-अलग योजनाओं से जुड़कर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन ?
- ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए सबसे पहले eshram.gov.in वेबसाइट खोलें।
- अब दिए गए मेनू में REGISTER on eShram विकल्प को चुनें।
- फिर अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर एंटर करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरें।
- इसके बाद EPFO और ESIC वाले ऑप्शन को NO सेलेक्ट कीजिये।
- अब सेंड ओटीपी बटन को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- प्राप्त ओटीपी कोड को निर्धारित बॉक्स में भरकर सबमिट करें।
- अगले स्टेप में अपना आधार नंबर डालें। फिर OTP विकल्प चुनें। इसके बाद कैप्चा कोड डालें।
- अब टर्म एंड कंडीशन को पढ़कर बॉक्स में चेक मार्क का निशान लगाएं और सबमिट करें।
- अब आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे बॉक्स में भरकर वेरीफाई करें।
- एंटर करने के लिए Continue विकल्प का चयन करें।
- अब अपनी पूरी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- अपना पूरा पता विवरण भरें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित विवरण भरें।
- अपनी वार्षिक आय की जानकारी भरें।
- अपने व्यवसाय और कौशल से संबंधित जानकारी भरें।
- अपना बैंक विवरण दर्ज करें।
- अब सभी विवरण को चेक करें। इसके बाद नियम और शर्तें स्वीकार एक्सेप्ट करके सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद फिर आपका ई श्रमिक कार्ड जनरेट हो जाएगा। यहां आप अपना UAN देख सकते हैं
- इस तरह आप ऑनलाइन ई श्रम कार्ड बना सकते हैं।
ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए क्या – क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे ?
ई श्रम कार्ड बनाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट बहुत जरुरी है और कुछ वैकल्पिक है। नीचे लिस्ट में आप सभी डॉक्यूमेंट की जानकारी चेक कर सकते है –
- आधार नंबर।
- मोबाइल नंबर।
- आधार नंबर में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- बैंक अकाउंट
FAQ.
- ई श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है ?
देश का कोई भी श्रमिक और कामगार व्यक्ति जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, वो अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है।
- श्रम कार्ड कौन नहीं बनवा सकता ?
ऐसे कामगार श्रमिक जो इनकम टैक्स का भुगतान करता हो, श्रमिक कार्ड नहीं बनवा सकते। इसके साथ ही अगर कामगार किसी संगठित क्षेत्र से जुड़ा है, तो भी वह श्रम कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते है। EPFO और ESIC के सदस्य भी ई श्रमिक कार्ड नहीं बनवा सकते हैं।
-
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं Online?
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट (eshram.gov.in) पर जाना होंगा। होम पेज पर जाकर आपकों REGISTER on E-Shram के विकल्प पर क्लिक करना होंगा। अब आपके सामने नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- मैं अपना ई श्रम यूएएन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
- श्रमिक कार्ड से कितने पैसे मिलते हैं?
इस योजना के तहत सभी श्रमिकों को 4 माह तक 500 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। अभी श्रमिकों के बैंक अकाउंट में 1000 रुपये की दो किस्त भेजी जानी है, जिसमें पहली किस्त भेज दी गई है। इसके अलावा श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है।
-
श्रमिक कार्ड पर कितने कितने पैसे आ रहे हैं?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने दिसंबर 2021 में यह फैसला लिया था कि मार्च 2022 तक ई श्रम कार्ड धारकों को (E-Shram Card Holder) 500 रुपये प्रति महीने की आर्थिक मदद (Financial Help) दी जाएगी. इसके तहत सरकार ई-श्रम कार्ड धारकों को 1000 रुपये की आर्थिक मदद जारी कर चुकी है.
- श्रमिक कार्ड में ₹ 1000 कब आएंगे?
आप अपनी बैंक खाते की पासबुक में एंट्री करवाकर भी पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं। इसके लिए आपको अपनी पासबुक लेकर बैंक जाना पड़ेगा। इसके अलावा यदि आपको अभी तक इसकी पहली किस्त भी नहीं मिली है तो ई-श्रम कार्ड को एक बार जरूर अपडेट करें, राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी।