मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना: 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री में मिलेंगे स्मार्ट फोन || जानें, क्या है राज्य सरकार की फ्री स्मार्ट फोन योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ || फ्री में घर पहुंचेगा 4G JioPhone! साथ ही दो साल के लिए मिलेगा वैधता-डाटा-कॉलिंग भी, और क्या चाहिए...

 

जानें, क्या है राज्य सरकार की फ्री स्मार्ट फोन योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

हाल ही में राजस्थान सरकार की ओर से पेश किए गए राज्य के बजट 2022 में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना शुरू किए जाने की घोषणा की है। इसके तहत एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को-3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ फ्री में स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बजट में महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना लागू करने की बात भी कही है। इसके तहत 20 हजार महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिया जाएगा। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की जानकारी दे रहे हैं ताकि राज्य की अधिक से अधिक परिवार की मुखिया महिलाएं सरकार की स्मार्ट फोन स्कीम का लाभ उठा सकें। 

राज्य सरकार की फ्री स्मार्ट फोन योजना

क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना (Mukhyamantri Digital Seva Yojana)

जैसा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार राज्य में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा शुरू करने जा रही है। इसके तहत एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी महिला मुखिया को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत स्मार्ट फोन (मोबाइल) वितरित किए जाएंगे। इस योजना में चिरंजीवी योजना से जुड़ी महिलाएं पात्र होगी। चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए जन आधार कार्ड होना जरूरी है। बता दें कि इससे पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी मोबाइल फोन वितरित किए थे। इसके बाद अब वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी महिलाओं को स्मार्ट फोन यानि मोबाइल वितरित करने जा रहे हैं। 

 


क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना / फ्री स्मार्ट फोन योजना का उद्देश्य

राज्य की महिलाओं को फ्री मोबाइल सेवा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत महिलाओं को फ्री स्मार्ट फोन/मोबाइल प्रदान करने का उद्देश्य महिलाओं को ऑनलाइन जोडऩा और शिक्षित करना है। मोबाइल फोन के जरिये महिलाएं घर बैठे रोजगार परक कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगी और इसका लाभ उठा सकेंगी। 

 

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना / फ्री स्मार्ट फोन योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में फ्री स्मार्ट फोन के साथ तीन साल के लिए इंटरनेट सुविधा दी जाएगी। इससे महिलाओं को डाटा रिचार्ज कराने की समस्या दूर होगी।
  • राज्य सरकार की ओर से फ्री में स्मार्ट फोन दिए जाने से अब राज्य की अधिक महिलाएं इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगी। 
  • फ्री स्मार्ट फोन के जरिये महिलाओं को घर बैठे ऑनलाइन सरकारी योजनाओं की जानकारी हो सकेगी। 
  • फ्री स्मार्ट फोन मिलने पर महिलाओं को स्वरोजगार कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी जिससे वे अपनी रूचि का रोजगार कर पाएंगी। 
  • साथ ही सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी जिससे वे इसका लाभ उठा पाएंगी।  

 

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना-फ्री स्मार्ट फोन योजना के लिए पात्रता

  • महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए। अन्य राज्य की महिलाएं स्मार्ट फोन लेने के लिए पात्र नहीं हेागी।
  • फ्री स्मार्ट फोन का लाभ लेने के लिए महिला के पास जन आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवारों की महिलाएं इस योजना की पात्र होंगी।

 

फ्री स्मार्ट फोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Free Smartphone Yojana)

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना/फ्री स्मार्ट फोन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार से हैं-

  • महिला का जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • परिवार का राशन कार्ड
  • एसएसओ आईडी
  • आधार से लिंक मोबाइल
  • चिरंजीवी कार्ड

GET RESULT BSTC 2022 -  CLICK HERE


मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना/फ्री स्मार्ट फोन योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

अभी फिलहाल इस योजना को शुरू करने की घोषणा राजस्थान सरकार की ओर से की गई है। अभी इस योजना के लिए आवेदन नहीं मांगे गए हैं इसलिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। जल्द ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना/फ्री स्मार्ट फोन योजना के लिए 

जन सूचना पोर्टल-  click here पर आवेदन शुरू किए जाएंगे। साथ ही आप फ्री स्मार्ट फोन योजना की सूची भी ऑनलाइन जन सूचना पोर्टल के माध्यम से देख पाएंगे। जैसे ही राजस्थान सरकार की ओर से इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश या जानकारी दी जाएगी, वैसे ही हम उसे ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको अवगत कराएंगे। तब तक के लिए बने रहिये हमारे साथ।